दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानव संसाधन विकास मंत्रलाय भारत शासन एवं राज्य परियोजना कार्यालय रूसा, रायपुर के निर्देशानुसार ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्लब का गठन किया गया। समन्वयक एवं नोडल अधिकारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने बताया कि क्लब के सहायक समन्वयक का दायित्व डॉ. मिलिन्द अमृतफले, विभागाध्यक्ष संगीत तथा डॉ. योगेन्द्र त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष – चित्रकला को दिया गया है। क्लब में शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही 30 छात्राएँ सदस्य मनोनीत की गयी है।












