PG-College-of-Nursing

Annual Sports at PGCON

भिलाई। भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पीटल सेक्टर में संचालित पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग (पीजीकॉन) में नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिये एनुअल स्पोर्ट्स ‘रिजूवनेशन-2020’ का आयोजन किया गया। इनडोर तथा आउटडोर गेम्स प्रतिस्पर्धाओं के साथ ही आनंद मेला लगाया गया जिसमें स्टूडेन्ट्स ने फूड स्टाल्स लगाए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अभिलेखा बिस्वाल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग स्टूडेंट्स के समग्र व्यक्तित्व निर्माण का है। युवा स्टूडेंट्स को टीम- भावना, आपसी समन्वय तथा अनुशासन के माध्यम से जीत के लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी वहीं वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर एक नया आत्मविश्वास हासिल कर सकेंगे।

Full size460 × 290

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *