भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यानमाला के चौथे दिन श्रीशंकराचार्य कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की डॉ मिमी आकाश पटेरिया ने ऑप्टिकल फाइबर पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ऑप्टिकल फाइबर संचार के क्षेत्र में एक युगान्तरकारी खोज है जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने ऑप्टिकल फाइबर के उपयोग के गुण दोषों की भी चर्चा की।












