भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। राष्ट्रपर्व पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन ने महाविद्यालय प्रागंण में ध्वजारोपण कर सभी को 71वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो दो साल ग्यारह महीने और अठारह दिन में तैयार हुआ था। यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति धर्म और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है।












