भिलाई। इस वर्ष का रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान रंगकर्मी दंपत्ति श्रीमती पूनम एवं दीपक तिवारी ‘विराट’ को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान रंगकर्म और लोकनाट्य के क्षेत्र में चार दशकों की एकाग्र, प्रदीर्घ एवं संघर्षशील कला यात्रा के लिये प्रदान किया जाएगा। सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं कला विशेषज्ञ राजेश गनोद वाले की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति के सदस्यगण विजय वतर्मान, डॉक्टर सुनीता वर्मा, श्रीमती नीलांजना मुरली एवं दुर्गा प्रसाद पारकर की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।












