भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्युशंस द्वारा संचालित रूंगटा डेन्टल के डिपार्टमेंन्ट ऑफ़ आर्थोडॉन्टिक्स द्वारा रायपुर आर्थोडोन्टिक स्टडी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला लेटेस्ट टेकनिक पैसिव सेल्फ लाइगेटिंग ऑर्थो ब्रेसेस का इस्तमाल पर थी। यह कम समय में बेहतरीन नतीजे देती है। इससे बाहर की ओर निकले तथा टेढ़े -मेढ़े दांतों का इलाज बहुत ही कम समय में सटीकता से हो जाता है तथा मालऑक्लूजन की समस्या से भी निदान मिलता है।












