भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में बच्चों की छिपी प्रतिभा को उभारने का अनूठा प्रयास ‘प्री स्कूल बोनेंजा’ में किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं मे 21/2 वर्ष से 51/2 वर्ष तक के बाल कलाकारों ने चित्रकला, कविता, एकल नृत्य सहित अनेक प्रतियोगिताओं में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन आयु वर्गों में हुई इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी भागीदारी दी।












