दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 38 वाँ वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया। दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव थे। मुख्य अतिथि अरूण वोरा ने अपने संबोधन में कहा कि यह महाविद्यालय लगातार अपनी विकास यात्रा में उच्च गुणवत्ता के साथ अग्रसर है। संकल्प से ही लक्ष्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।












