दुर्ग। भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को दिलायी गई शपथ। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यलाय के भौतिकी विभाग द्वारा 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलायी गयी। विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णा बोस ने सभी को शपथ दिलाते हुए बताया कि 25 जनवरी भारत निर्वाचन आयोग का स्थापना दिवस होने के कारण राष्ट्रीय मतदाता दिवस सर्वप्रथम 2011 में मनाया गया।












