Rungta-Public-School

Book Fair and Annual Exhibition at RPS Bhilai

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक सम्मलेन, वार्षिक प्रदर्शनी एवं पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन संजय रूंगटा के मुख्य आतिथ्य एवं निदेशकगण श्रीमती रजनी रूंगटा तथा श्री साकेत रूंगटा के विशिष्ट आतिथ्य में विधिवत उक्त आयोजन का शुभारंभ हुआ। वार्षिक प्रदर्शनी में विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्रों ने हस्तकला, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर विषय पर केंद्रित अनेक चलित मॉडल प्रदर्शित कर उनकी कार्यविधि से दर्शकों को अवगत कराया।

Full size460 × 309

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *