भिलाई। वैश्वीकरण के साथ ही देश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है जिसमें रोजगार की संभावनाएं भी पैदा हुई हैं। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ग्लोबल लैंग्वेज इंग्लिश में पारंगत होना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में 21 दिवसीय सघन अंग्रेजी संप्रेषण के सर्टिफिकेट प्रशिक्षम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त बातें महाविद्यालय की निदेशक सह प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्रों का वितरण करते हुए कहीं।












