भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में एनसीसी के कैडेटों के द्वारा ई-सिगरेट पेन- सिगरेट पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने ई-सिगरेट व पेन सिगरेट को सेहत के लिए हानिकारण व नुकसानदायक बताया है। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव ने बताया कि इसके सेवन से शरीर को नुकसान होता है तथा इससे दूर रहना चाहिए। महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक संदीप जसवंत ने ई-सिगरेट पेन सिगरेट पर पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से आमंत्रित व्याख्यान दिया।












