भिलाई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सभी संस्थाओं ने रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई में संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर सभी संस्थाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति एवं राष्ट्रीयता एकता की भावना का प्रदर्शन किया।












