भिलाई। माघ मास, शुक्ल पक्ष की पंचमी को ज्ञान की देवी मां सरस्वती के अवतरण दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर संतोष रूंगटा समूह (आर-1) कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी के केंद्रीय लाइब्रेरी में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर वाद्ययंत्रों की ध्वनि से गुंजित हो गया। पंडित अवधकिशोर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ मां को पुष्प अर्पित कर सभी ने हवन कुंड में आहूतियां डालीं।












