भिलाई। विज्ञान की दुनिया लगातार खोज, परिवर्तन और आविष्कारों की ओर अग्रसर रहती है जिसमें विज्ञान और वैज्ञानिकों के महान आविष्कारों का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्व की तस्वीर बदलने में भारतीय वैज्ञानिकों का भी योगदान रहा है, जिनमें से एक प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस हैं। इस महान वैज्ञानिक की महानता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि भौतिकी में दो प्रकार के अणुओं में से एक अणु का नाम बोसॉन प्रो. सत्येन्द्र नाथ बोस को भौतिकी में अमिट रखने के लिए दिया गया। इस महान वैज्ञानिक ने आधुनिक भौतिकी को नई दिशा प्रदान की।












