Republic-Day-Sparsh

Republic Day celebrated at Sparsh Multispeciality Hospital

भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में 71वें गणतंत्र दिवस की सुबह अस्पताल के प्रबंधक निदेशक डॉ दीपक वर्मा एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ एपी सावंत ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अस्पताल की सुरक्षा टीम ने मार्चपास्ट कर ध्वज वंदन किया।डॉ दीपक वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान हम सबको समान अधिकार देता है। इसलिए हम सबसे पहले सिर्फ भारतीय हैं। जाति, पाति, धर्म, राज्य सब बाद में आते हैं। हमारे संविधान ने सबको शिक्षा और संविधान का अधिकार दिया जिसकी वजह से आज पूरा भारत एक साथ अपने अखण्ड स्वरूप में खड़ा है और तेजी से प्रगति कर रहा है।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *