भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने आज आईबी ग्रुप के राजनांदगांव स्थित संयंत्र परिसर में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। शिविर में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा सहित अनेक विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर का लाभ आईबी ग्रुप के सैकड़ों कर्मचारियों ने उठाया। शिविर में कर्मचारियों को व्यावसायिक स्वास्थ्य की भी जानकारी दी गई तथा काम करने के त्रुटिपूर्ण तौर तरीकों के कारण होने वाली परेशानियों के प्रति आगाह भी किया गया।












