भिलाई। डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. रचना पाण्डेय को दूसरी बार डाक्टर आॅफ फिलासफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। इसके पूर्व पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में पी.एच.डी. कर चुकी है। इस बार उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके शोध के लिए पीएचडी प्रदान किया गया है।












