भिलाई। हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा 2018-19 की प्रावीण्य सूची जारी की गई जिसमें स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया। बॉयोटेक के तीन विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में आये। इनमें प्रथम अदिति गुप्ता, तृतीय अक्षदीप कौर भाटिया तथा छठवें स्थान पर दीपिका पटेल रहीं। इसी तरह कम्प्यूटर साइंस में प्रथम स्थान पर प्रिया तिवारी तथा सातवें स्थान पर अंजित कौर ने अपना स्थान बनाया।












