भिलाई। देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर 1969 में भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े अफसर पूरे 50 साल बाद फिर एक बार मिले। मौका था 1969 बैच की गोल्डन जुबली का। साल भर चलने वाले इस समारोह की शुरूआत दो दिवसीय आयोजन से हुई। लगभग 10 वर्ष पूर्व अवकाश प्राप्त करने वाले इन अधिकारियों के लिए संयंत्र का भ्रमण एक बेहद भावुक कर देने वाला पल था। इन लोगों ने कई नई-पुरानी बातें भी शेयर कीं। यह आलेख वरिष्ठ पत्रकार जाकिर हुसैन की कलम से।












