भिलाई। 21वीं सदी की भाषा हिंग्लिश है। 10 में से 9 वस्तुओं के नाम हम अंग्रेजी में लेते हैं। पर इन्हें जोड़ने के लिए हिन्दी का प्रयोग करते हैं। शुद्ध हिन्दी या शुद्ध इंग्लिश के बहुत ज्यादा लेवाल नहीं रहे। आज जब कि सर्वाधिक वेतन देने वाले करियर मार्केटिंग के क्षेत्र में है, हमें धारा प्रवाह बोलने या लिखने का अभ्यास करना चाहिए। इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस दौर में भाषा पर अच्छी पकड़ स्वतंत्र रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध कराती है।












