भिलाई। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पल्स हॉस्पिटल भिलाई में ध्वजारोहण किया गया जिसमें अस्पताल के सभी डॉक्टरों सहित सभी मैडिकल और नॉन मैडिकल स्टाफ तथा मरीजों के परिजन उपस्थित थे। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राजन तिवारी ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की हमें मरीजों को अच्छी सेवायें देने के लिए तत्पर रहना है और चिकित्सा के ऊच्चतम आयाम स्थापित करने है।












