Corona-Virus

Corona Virus claims 9 lives

नई दिल्ली। कोरोना वायरस नाम की सांस से जुड़ी इस खतरनाक और जानलेवा बीमारी की शुरुआत भले ही चीन से हुई हो लेकिन अब दुनियाभर में इसका खौफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत समेत कई एशियाई देश इस लेकर काफी सतर्क हैं और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं। चीन में फैले रहस्यमयी कोरोना वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के अब एशिया के कई देशों में फैलने की खबर ने दुनियाभर के देशों को अलर्ट कर दिया है और सभी देश से जानलेवा वायरस और बीमारी को फैलने से रोकने की कोशिश में जुटे हैं। भारत में भी इस बीमारी को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है।

Full size460 × 288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *