भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के संयुक्त तात्वावधान में आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं गांधी दर्शन विषय पर आधारित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उद्घाटन हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. डीके बघेल एवं लियो यांग (रियॉन ग्रुप, एमडी) विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने की।












