भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के रसायन विभाग द्वारा आवर्त सारणी के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2019 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याण कालेज के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ डी एन शर्मा एवं भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन रहे। इस कार्यक्रम में आवर्त सारणी पर आधारित पावर पाइंट प्रजेन्टेशन, पोस्टर मेकिंग तथा क्विज कॉम्पिटीशन का आयोजन किया गया।












