भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी में एडवांसेस इन मैथेमेटिक्स विषय पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जहां वक्ताओं ने अब तक गणित पर हुए अनेक शोधों की जानकारी दी। कहा हजारों साल पहले एक जिवाश्म में पायी गयी लकीर का आज एडवांसेस-इन गणित के रूप में विस्तार हो चुका है। कार्यशाला में अनेक यूनिसिर्टी से 200 के लगभग प्रोफेसर्स, शोधार्थी सहित विद्यार्थियों की भागीदारी रही।












