दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला ‘आदि शिल्प’ का शुभारंभ आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कला समीक्षक डॉ. उदयन बाजपेयी भी उपस्थित थे। मशहूर चित्रकार सैयद हैदर रजा के जन्मोत्सव पर रजा फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा देश के चार शहरों में कला-संस्कृति को प्रोत्साहित करने विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। देश के प्रसिद्ध कलाकार युवाओं को प्रोत्साहन के साथ-साथ प्रशिक्षण भी देंगे।












