दुर्ग। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को स्थानीय कलाकार रीता श्रीवास्तव ने जलरंग से बना उनका पोर्ट्रेट समर्पित किया है। वे पिछले काफी अर्से से सार्वजनिक क्षेत्र में बड़ा मुकाम बनाने वाले व्यक्ति विशेषों के चित्र बना रही हैं। वे आकाशवाणी रायपुर से भी जुड़ी हैं तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। उनकी कृतियां एक्सप्रेशंस नामक श्रृंखला के तहत सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। रीता श्रीवास्तव ने हाल ही में अपने गृहनगर आए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास पर मुलाकात की।












