भिलाई। चित्रगुप्त मंदिर समिति सेक्टर-6 की चित्रांश बहनों के लिए व्यंजन प्रतियोगिता का गत दिवस आयोजन किया गया। डॉ कंचन सक्सेना को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। दीपक कुलश्रेष्ठ एवं राधा श्रीवास्तव प्रतियोगिता के निर्णायक थे। सभी प्रतिभागियों के लिए कॉमन रेसिपी वेज पुलाव था जिसे अलग अलग रूप में प्रस्तुत कर महिलाओं ने अपनी प्रतिभागिता दी। प्रतियोगिता का दूसरा पुरस्कार भारती श्रीवास्तव को तथा तीसरा पुरस्कार दीपाली श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।












