Andhra-Reddy-Samaj

Reddy Samaj celebrates Get Together

भिलाई। छत्तीसगढ़ रेड्डी समाज के वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह में प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि थे। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष डी कामराजू ने की। महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि दक्षिण भारतीयों का भिलाई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आंध्र समाज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि रेड्डी समाज ने सामाजिक चेतना जगाने में आगे रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही प्रदेश एवं देश का विकास एवं प्रगति संभव है।

Full size460 × 312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *