भिलाई-3। डॉ खूबचंद बघेल शास.महा. भिलाई के राष्ट्रीय सेवा योजना की बालिका ईकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन डॉ अरूणा पल्टा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कुलपति डॉ अरुणा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिये प्लास्टिक के उपयोग के विरूद्ध जो प्रशिक्षण ले रही है वह वे जारी रखे उनके द्वारा बनाई गई फाइल और थैले विश्वविद्यालय में होने वाले सेमिनार एवं अन्य महाविद्यालयों में होने वाले सेमीनारों में उपयोग करने के लिये वे अनुशंसा करेंगी। प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं को आर्थिक स्वालंबन भी प्राप्त हो सकता है।












