भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंड एंड टेक्नालॉजी में आईआईटी खड़गपुर, क्षितिज उत्सव, टीम वेटलैब चैंपियनशिप के लिए दो दिवसीय कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला में डवलपमेंट ऑफ़ स्मार्ट एंटी माइक्रो बायोलॉजी एजेंट फॉर एएमआर पर जानकारियां दी गई। विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले राउंड के तहत एंटी माइक्रोबियल रजिस्टेंस के बारे में आठ घंटे की प्रशिक्षण कायर्शाला हुई। इनमें से चार विद्याथिर्यों ने अपनी श्रेष्ठता साबित कर फाइनल राउंड के लिए जगह बनाई। दूसरे राउंड के लिए आईआईटी खडग़पुर जाएंगे।












