भिलाई। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए बेहतरीन परिणाम दिया है। इंस्टीट्यूट के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सीएमए की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इसी प्रकार सीएमए इंटर एवं फाइनल में भी पूरे देश के औसत रिजल्ट से बहुत बेहतर परिणाम इंस्टीट्यूट ने दिया है। इनमें सीएमए बनने वाले छात्रों में सीमरन गोडवानी, निशा श्रीवास्तव, हर्षदीप सिंह भाटिया, हरप्रीत कौर, अभिषेक राय, अर्चना, अरविंद सिंह राजपूत प्रमुख रूप से शामिल हैं। सीएमए फॉउण्डेशन में संदीप कुमार 374 अंक, लोकेश जैन 349 तथा पलक मोटवानी 343 अंक लाकर पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोषन किया।












