खपरी (दुर्ग)। वेदमाता गायत्री शिक्षण समिति भिलाई द्वारा संचालित देवसंस्कृति विद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देव संस्कृति महाविद्यालय एवं विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति शर्मा ने विद्यालय खोलने के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह स्कूल गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से प्रभावित है तथा बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान बनाना हमारी प्राथमिकता है।












