दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ की लोक एवं आदिवासी कला पर आधारित ‘आदि-शिल्प’ राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 27 से 29 फरवरी तक किया जा रहा है। चित्रकारी एवं मूर्तिकला पर आधारित इस कायर्शाला का आयोजन ‘रजा फाण्डेशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। रजा फाउण्डेशन के द्वारा आयोजित रजा उत्सव के कार्यक्रम नई दिल्ली, मण्डला, लखनऊ और दुर्ग में आयोजित किये जा रहे है। कार्यशाला में मूर्तिकला एवं चाक कला में पारंगत चिरायु सिन्हा कलाकृतियों का निर्माण सिखाएंगे।












