भिलाई। वावा पाटणकर गर्ल्स कॉलेज में कलिंगा यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एम.ए.रामनी द्वारा छात्राओं को ई-कॉमर्स के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए डिजिटल मार्केटिंग की व्यापकता एवं उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैशलेश अर्थव्यवस्था के अंतर्गत कम समयावधि में विस्तार की आपार संभावनाएं निहित है। हमारी अर्थव्यवस्था में डिजिटल मार्केटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है जो त्वरित एवं विश्वसनीय है। विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने कहा कि व्यवसाय प्रबंध के क्षेत्र में डिजिटल मार्केटिंग का विस्तार व्यापार जगत के लिए उपयोगी साबित हुआ है।












