भिलाई। हाईटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल ने एक ऐसे युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है जिसकी न केवल सांसें टूटने लगी थीं बल्कि रक्तचाप और नब्ज भी डूब रही थी। मरीज को जब अस्पताल लाया गया तो वह हिचकियां ले रहा था। मरीज को तत्काल आईसीयू शिफ्ट किया गया जहां उसके रक्तचाप को स्थिर करने के साथ ही उसकी सांसों को सामान्य किया गया। 13 दिन बाद आज मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।












