रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित भारत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जाति व्यवस्था है लेकिन जाति वैमनस्यता कहीं देखने को नही मिलेगी। यह संतों की भूमि है। गुरू घासीदास ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया था जो छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्याप्त है। उन्होंने भूगोल, अर्थव्यवस्था, राजनीति और संस्कृति के अंतरसंबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि जाति और राजनीति को भी इसी परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए।












