कसडोल। जल, जंगल और पर्यावरण बचाने का संदेश देने आयोजित किए गए महानदी मैराथन में फिल्म अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन के साथ ही स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेताओं, जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दौड़ लगायी। इस मैराथन में 15 राज्यों सहित देश विदेश के लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए। बलौदाजार-भाटापारा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह मैराथन कसडोल- बया रोड पर ग्राम असनीद से प्रारंभ हुई।












