वडोदरा। गुजरात के वडोदरा मे 5 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित थर्ड मास्टर्स नेशनल गेम्स में दुर्ग जिले के हनु नाग ने तैराकी में छत्तीसगढ़ के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही जिले के पुरूषोत्तम कुंजाम ने 50 मीटर एवं 100 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण जीतकर तालिका में अपना स्थान बनाया। हनु नाग ने 50 मी फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक मे रजत पदक प्राप्त किया।












