रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचलों और ग्रामीण इलाकों के हाट-बाजारों में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों द्वारा अब तक दस लाख तीन हजार 678 लोगों को इलाज मुहैया कराया गया है। हाट-बाजारों की क्लिनिक में पहुंचे नौ लाख पांच हजार 473 मरीजों को जांच व उपचार के बाद नि:शुल्क दवाइयां दी गई हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक हजार 851 हाट-बाजारों में क्लिनिक लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना शुरू होने के बाद से कुल 17 हजार 150 हाट-बाजार क्लिनिक आयोजित किए गए हैं।












