भिलाई। आज हेल्थ इंडस्ट्री सबसे तेज बढ़ने वाली इंडस्ट्री है। यदि दवाओं में इंट्रेस्ट है तो यह कोर्स आपके लिए है। विभिन्न रोगों में लाभ पहुंचा सकने वाली उपयोगी दवाओं की खोज या उनके डेवलपमेंट में रुचि रखने वाले लोग फार्मेसी सेक्टर में रिलेटेड विभिन्न कोर्स कर इस सेक्टर में अपना कैरियर बना सकते हैं। उक्त बातें रूंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस में एक दिवसीय गेस्ट लेक्चर के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में विश्लेषण एवं प्रभारी निदेशक राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर से आए डॉ विनोद कुमार वर्मा ने व्यक्त किए गए।












