भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, वैशाली नगर को पीजी कालेज का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए काफी पहले से आवेदन किया हुआ है। प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जायसवाल को इस दिशा में किये गये प्रयासों की जानकारी दी। श्री जायसवाल अपनी नियुक्ति के बाद महाविद्यालय के प्रथम दौरे पर थे। वे इस महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र भी हैं।












