भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस के टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘संविद-2020’ का समापन हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस वर्ष संविद में कुछ नए अध्याय जुड़े। इस वर्ष इसमें आइडियाज कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया, मनोरंजन और कॉमेडी की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एक मंच आए। छत्तीसगढ़ राज्य में एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में संविद सभी युवाओं को मंच पर लाने में सफल रहा है।












