दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं की निजी स्वच्छता एवं उनके कानूनी अधिकारों पर राजनांदगांव की स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. सुरभि महोबे एवं विशाखा समिति सुप्रीमकोर्ट की ज्यूडिसिएल मेंबर श्रीमती हेलेना गिरधर का व्याख्यान आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता एवं उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।












