दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अंतर्गत सलाद एवं व्यंजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्याथिर्यों ने पाककला का परिचय दिया। सलाद सजाओं प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपा मेहरा द्वितीय स्थान रोहित चक्रवर्ती एवं तृतीय स्थान नोमिका साहू ने प्राप्त किया। गाजर, मटर एवं आलू से निर्मित मीठा एवं नमकीन व्यंजन विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये, जिसमें मटर का हलवा एवं गाजर की खीर आदि को विषेष पसंद किया गया।












