दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वर्कशाप में आमंत्रित वक्ता के रूप में बेल्जियम के प्रोफेसर डॉ. डर्क पॉलमैन, प्राध्यापक घेंट विश्वविद्यालय तथा पोलैण्ड की डॉ. एम.डी. मारटा के आमंत्रित व्याख्यान से साइंस कालेज, दुर्ग एवं आसपास के महाविद्यालयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित हुए।












