भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा ‘बिल्ड अप कम्यूनिकेशन स्किल’ पर 21 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिव्यक्ति व लेखन कौशल को उभारने का प्रयास किया जायेगा। जिससे विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में प्रवीणता हासिल कर सके व अपने भावों व विचारों को अंग्रेजी में निपुणता के साथ अभिव्यक्त कर सके। कार्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु सहायक प्राध्यापक सुकृति चौहान, अंग्रेजी विभाग को आमंत्रित किया गया।












