भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गंगाजली शिक्षण समिति की कार्यकारिणी सदस्य सविता मिश्रा ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ते हुये व गोला फेंक कर किया। श्री शंकराचार्य कालेज आॅफ नर्सिंग की सीओओ मोनीशा शर्मा थीं। श्री शंकराचार्य कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. सिंधु मेनन, श्री शंकराचार्य विद्यालय के प्राचार्य अमिताभ दास एवं स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला उपस्थित हुई। अध्यक्षता सीओओ डॉ. दीपक शर्मा ने की।












