Dr Shreya Tiwari Gynae Hitek Hospital

Dr Shreya Tiwari

भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आधी रात को सर्जरी कर एक जच्चा बच्चा की जान बचा ली गई। दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। डॉ श्रेया तिवारी ने बताया कि मरीज को जब लाया गया था तब दोनों गंभीर अवस्था में थे। एमनियोटिक थैली को फटे 12 घंटे हो चुके थे और शिशु प्रसव पथ में फंसा हुआ था। हमने तत्काल एलएससीएस का फैसला किया और शिशु को निकाल लिया। डॉ श्रेया ने बताया कि 25 वर्षीय तारा को गुरुवार को ही प्रसव पीड़ा उठी और थैली फटकर पानी बह गया। इसके बाद उसे इस अस्पताल से उस अस्पताल ले जाया गया पर कहीं भी उसका इलाज नहीं हो पाया। कोरोना लॉकडाउन के कारण अधिकांश अस्पताल न्यूनतम स्टाफ पर चल रहे हैं।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *